फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   10 lakh rupees defrauded in the name of sending abroad, case filed against five

Rampur News: विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख की ठगी, पांच के खिलाफ मुकदमा

Fri, 17 Oct 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 17 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
10 lakh rupees defrauded in the name of sending abroad, case filed against five
मिलक (रामपुर)। गांव बगिया क्रमचा निवासी जगप्रीत सिंह ने पांच लोगों पर विदेश भेजने के नाम पर दस लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि जिला बरेली के थाना बहेड़ी के गांव समरिया निकट भूड़िया निवासी राजदीप सिंह उर्फ राजू, उसका भाई सरबजीत सिंह और जिला शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के राजपुरा गांव निवासी राजवीर सिंह उसके परिचित हैं। तीनों 25 अक्तूबर 2023 को उसके घर आए और उसे कनाडा व अमेरिका में नौकरी दिलाने की बात कही। कहा कि 25 लाख रुपये का इंतजाम होने पर वह एजेंट से कहकर छह या सात महीने के अंदर वीजा दिलवा देंगे।
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद वे तीनों एक नवंबर 2023 को अपने साथ एक महिला और एक पुरुष को लेकर कार से उसके घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला और पुरुष कनाडा के बेकूवर में रहते हैं। दोनों इस समय भारत आए हुए हैं। झांसे में आकर उसने उन लोगों के खाते में 10.40 लाख रुपये जमा कर दिए। शेष रकम वीजा मिलने पर देने का वादा किया। कई महीने बीत जाने के बाद भी उसे वीजा नहीं भिजवाया तो उसे शक हुआ। उसने रुपये वापस मांगे। उन लोगों ने 50-50 हजार रुपये के दो चेक उसे दे दिए। उसने बैंक में चेक जमा किए तो पता चला खाते में रुपये ही नहीं हैं। वह उन लोगों के पास पहुंचा तो उन्होंने 10 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए, लेकिन अन्य रुपये नहीं दिए। गांव में 10 सितंबर को हुई पंचायत में आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कोतवाल धनन्जय सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed