फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   rampage in kaushambi

धार्मिक स्थल को लेकर बवाल, पुलिसवालों को पीटा

Wed, 02 Jul 2014 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिराथू, कड़ा (कौशाम्बी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिराथू, कड़ा (कौशाम्बी) Updated Wed, 02 Jul 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
rampage in kaushambi

यूपी में कौशांबी के सौरई बुजुर्ग गांव में धार्मिक चबूतरे पर ईंट बिछाने और दीवार खड़ी करने पर रोक लगाने को लेकर मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। देवीगंज चौकी पुलिस की तरफ से चबूतरे पर खड़ी की गई दीवार गिराने की कोशिश से भड़के लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पिटाई से बचने के लिए पुलिसवालों ने एक घर में पनाह ली।  आक्रोशित भीड़ ने वहां भी नहीं छोड़ा और मकान का दरवाजा तोड़ डाला। एसओ सैनी के आने पर चौकी प्रभारी और सिपाहियों की जान बची।
विज्ञापन


कई थानों की फोर्स और पीएसी के जवानों को लेकर आए एसडीएम और सीओ ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। एसडीएम ने बताया कि जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद है। जांच करके विवाद का निस्तारण किया जाएगा। फिलहाल तनातनी के मद्देनजर घटनास्थल पर फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चबूतरे पर चहारदीवारी करने से पुलिस ने किया मना

rampage in kaushambi

सैनी कोतवाली क्षेत्र की देवीगंज बाजार से अलीपुर जीता गांव को जाने वाली सड़क के किनारे सौरई गांव के समीप पीपल समेत तीन चार पेड़ हैं। इस पेड़ के नीचे चबूतरा बना है। गांववाले चबूतरे को काली का स्थान मानकर पूजते हैं। पास में ही दूसरे तबके के कुछ लोगों के मकान हैं।

बताया जाता है कि मंगलवार को एक धार्मिक कार्यक्रम के तहत हजारों की संख्या में गांववाले चबूतरे पर जुटे थे। इस दौरान ग्रामीण चंदे से इकट्ठा हुई ईंट को चबूतरे पर बिछाने के साथ सड़क की तरफ कच्चे गारे से चहारदीवारी बनाने लगे। दूसरे तबके ने तहसील दिवस में जाकर एसडीएम से शिकायत कर दी।

एसडीएम के निर्देश पर देवीगंज चौकी प्रभारी हरिशंकर यादव दो सिपाहियों के साथ पहुंचे और ईंट बिछाने, दीवार खड़ी करने से ग्रामीणों को मना कर दिया।

सिपाही के थप्पड़ से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

rampage in kaushambi

आरोप है कि इस दौरान सिपाही ने ईंट बिछा रहे एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया था। इससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांववाले चौकी इंचार्ज और सिपाहियों से भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गांववालों ने दौड़ा-दौड़ाकर पुलिसवालों की पिटाई शुरू कर दी। ईंट-पत्थर से भी हमला किया।

जान बचाने के लिए चौकी प्रभारी और सिपाही देवीगंज बाजार के एक घर में घुस गए। आक्रोशित लोगों ने घर का दरवाजा तोड़ डाला। बवाल और पुलिस पर हमले की खबर पर एसओ सैनी फोर्स लेकर आए। उनके आने पर चौकी प्रभारी और सिपाहियों की जान बची।

एसपी आरपी सिंह का कहना है कि ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा रोकने की पुलिस ने कोशिश की तो उपद्रवियों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed