फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   raja bhaiya meets mulayam singh

क्या राजा भैया फिर होंगे मंत्रिपरिषद में शामिल?

Mon, 22 Apr 2013 09:35 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Mon, 22 Apr 2013 09:35 AM IST
विज्ञापन
raja bhaiya meets mulayam singh

लगभग डेढ़ महीना बाद रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया रविवार को सपा दफ्तर पहुंचे।

विज्ञापन


वह सपा के वरिष्ठ नेता और महाधिवक्ता रहे स्व. वीरेन्द्र भाटिया की 66वीं जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

राजा भैया और मुलायम की रविवार की मुलाकात के साथ पिछले डेढ़ महीने से राजा और सपा के रिश्ते टूट जाने की चर्चाओं पर विराम लग गया है लेकिन नए कयास शुरू हो गए हैं।

कुंडा में सीओ की हत्या के विवाद में नाम आने के बाद राजा भैया ने 4 मार्च को मंत्रिपरिषद से त्यागपत्र दे दिया था। तब से वह रविवार को पहली बार सपा दफ्तर आए।
विज्ञापन


बीच में हालांकि वह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से जरूर मिले थे। पर, आज उनको सपा दफ्तर में देखकर लोगों के बीच इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि राजा को जल्द ही मंत्रिपरिषद में फिर जगह दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कुछ सूत्रों का कहना है कि राजा के स्व. भाटिया से भी निजी रिश्ते थे। इसलिए वह कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

इस मुलाकात के कोई राजनीतिक निहितार्थ नहीं है। दोनों लोगों के बीच प्र्रगाढ़ रिश्ते हैं। पर, कुछ का यह भी कहना है कि राजा ने मुलायम से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रतापगढ़ की परिस्थिति और वहां घोषित प्रत्याशी सी.एन. सिंह को लेकर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed