फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   raja bhaiya close aide interrogated by cbi in murder case of DSP

डीएसपी मर्डर केस में गुलश्ान यादव से लंबी पूछताछ

Tue, 02 Apr 2013 01:30 PM IST
प्रतापगढ़/कुंडा/ब्यूरो
प्रतापगढ़/कुंडा/ब्यूरो Updated Tue, 02 Apr 2013 01:30 PM IST
विज्ञापन
raja bhaiya close aide interrogated by cbi in murder case of DSP

कुंडा कांड की जांच कर रही सीबीआई अब तक राजा भैया से पूछताछ नहीं कर सकी है लेकिन उनके करीबियों पर शिकंजा कसने लगा है। राजा भैया के भाई अक्षय प्रताप सिंह से पूछताछ के बाद सोमवार को सीबीआई ने नगर पंचायत अध्यक्ष गुलशन यादव से लंबी पूछताछ की।

विज्ञापन


गुलशन यादव राजा भैया के करीबी हैं और सीओ हत्याकांड में आरोपी हैं। अब सीबीआई राजा भैया के करीबी विधायक विनोद सरोज से पूछताछ की तैयारी में है।

विधायक विनोद सरोज और राजा भैया के प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव को सीबीआई ने फोन से संपर्क कर बुलाया है। मंगलवार को इन लोगों से पूछताछ हो सकती है।

सीओ समेत तीन हत्याओं की जांच के लिए कुंडा में डेरा डाले सीबीआई अफसरों ने सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष गुलशन यादव को बुलाया। गुलशन यादव साढ़े नौ बजे ही कैंप कार्यालय में बने अस्थायी सीबीआई दफ्तर में पहुंच गए। वहां दोपहर बाद तक उनसे लंबी पूछताछ होती रही।
विज्ञापन


गुलशन यादव के साथ ही प्रधान के भाई एवं अन्य ग्रामीणों को बैठाकर घटना को लेकर सवाल जवाब हुए। कई घंटे की पूछताछ के बाद गुलशन को जाने दिया गया जबकि अन्य ग्रामीणों को लेकर सीबीआई टीम गांव के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम तक टीम के लोग ग्रामीणों को लेकर गांव में ही सुराग तलाशते रहे। इसके अलावा सीबीआई अफसरों ने निलंबित कोतवाल सर्वेश मिश्रा को भी पूछताछ के लिए तलब किया।

कोतवाल से देर रात तक पूछताछ चली। आरोपी कामता पाल, पवन यादव समेत कई लोगों से अलग-अलग पूछताछ की गई। सीबीआई के कुछ सदस्यों ने सोमवार को भी गांव में पहुंच ग्रामीणों से घटना की बावत पूछताछ की।

सीबीआई सूत्रों ने ही बताया कि मंगलवार को बाबागंज के विधायक विनोद सरोज और राजा भैया प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।


राजा भैया के खास लोगों से पूछताछ की वजह से माना जा रहा है कि सीबीआई जल्द ही राजा भैया से भी पूछताछ करेगी।

विधायक और प्रधान के भाई से पूछताछ


कुंडा कांड में सीबीआई ग्राम प्रधान नन्हें के भाई पवन का निर्दलीय विधायक विनोद सरोज से सामने कराएगी। यह सामना तब कराया जाएगा जब निर्दल विधायक से पूछताछ होगी।

पवन ने इस विधायक के खिलाफ सीबीआई से शिकायत की थी कि विधायक के फोन से पूर्व मंत्री ने उसे धमकी दी थी। यह पूछताछ जल्दी ही होनी है।

विधायक विनोद सरोज से जो पूछताछ होनी है उसमें सीबीआई उनसे पवन के आरोप की तस्दीक करेगी।

विधायक से जो पूछताछ होनी है उसके लिए सीबीआई ने उनके और प्रधान के परिवार के मोबाइल फोन की काल डिटेल भी हासिल कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed