फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   rail ticket on one sms start today

एक एसएमएस पर टिकट बुक, आज से सेवा शुरू

Fri, 28 Jun 2013 12:32 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Fri, 28 Jun 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
rail ticket on one sms start today

रेलवे टिकट आरक्षण केंद्रों पर लंबी लाइन लगने की जगह अब लोग एसएमएस से आरक्षित टिकट हासिल कर सकेंगे। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की इस एसएमएस सेवा का शुभारंभ शुक्रवार शाम चार बजे रेलमंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली में करेंगे।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप कुंडू ने बताया कि यात्रियों को एसएमएस के जरिए आरक्षित टिकट हासिल करने के लिए अपने बैंक में मोबाइल फोन नंबर रजिस्टर्ड कराना होगा।
विज्ञापन


बैंक से मोबाइल मनी आइडेंटीफायर (एमएमआई) और पासवर्ड मिलेगा। यह पासवर्ड जीवन भर के लिए होगा। इसके बाद यात्री बैंक में अपने रजिस्टर्ड मोबाइल फोन से आईआरसीटीसी के नंबर पर एसएमएस भेज सकेगा। आईआरसीटीसी का यह नंबर शुक्रवार शाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हासिल कर सकेंगे टिकट
यात्री को अपने मोबाइल नंबर से ट्रेन नंबर, आरक्षण की श्रेणी, यात्रा की तारीख, किस स्टेशन से किस स्टेशन तक जाना है, अपना नाम, उम्र, लिंग की जानकारी आईआरसीटीसी के नंबर पर एसएमएस करना होगा।


इसके बाद आईआरसीटीसी संबंधित तारीख को सीटों की उपलब्धता है या नहीं इसका संदेश यात्री के मोबाइल फोन पर भेजेगा।

विवरण आने के बाद यात्री दोबारा एसएमएस भेज टिकट हासिल कर सकेगा। भुगतान के लिए यात्री को अपना एमएमआई नंबर और पासवर्ड आईआरसीटीसी के नंबर पर मैसेज करना होगा।

एक एसएमएस का चार्ज तीन रुपये
एक मैसेज के तीन रुपये चार्ज किए जाएंगे। वेटिंग का टिकट कंफर्म न होने की दशा में एसएमएस के जरिए चार्ट बनने से पहले उसे निरस्त कराने की सुविधा भी होगी।

एक तरफ की यात्रा के लिए एक एसएमएस करना होगा। यानी आपको वापसी का टिकट बनवाना है तो उसके लिए एक मैसेज और करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed