फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   rahul rally in bundelkhand

राहुल की रैली देगी मोदी इफेक्ट का जवाब!

Fri, 11 Oct 2013 11:48 AM IST
अनिल शर्मा/उरई
अनिल शर्मा/उरई Updated Fri, 11 Oct 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
rahul rally in bundelkhand

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के राठ में रैली होने जा रही है। रैली की तिथि 22 अक्तूबर प्रस्तावित है।

विज्ञापन


सियासत के गलियारे से उठ रही चर्चाओं के मुताबिक मोदी इफेक्ट को निष्क्रिय करने के लिए आनन- फानन में कांग्रेस ने मोदी से पहले रैली आयोजित कराने की तैयारी की है। ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा कानून और भूमि अधिग्रहण बिल पास होने से उत्साहित कांग्रेस को उम्मीद है कि आगामी लोकसभा चुनाव में दोनों उपलब्धियां तुरुप का पत्ता साबित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई और घोटालों से लगातार जनता का कोपभाजन और विपक्षी पार्टियों का निशाना बन रही कांग्रेस को इन दोनों उपलब्धियों से बल मिला है। इसी के बूते मोदी को चुनौती देने की तैयारी है। श्री मोदी की रैली झांसी में 25 अक्तूबर को होने जा रही है।

इसके तीन दिन पहले कांग्रेस अपनी रैली आयोजित कर भाजपा और श्री मोदी को अपनी ताकत का एहसास कराना चाहती है।

इसके अलावा लोधी बाहुल्य राठ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी गयादीन अनुरागी ने 45,000 से अधिक मतों से सपा प्रत्याशी अम्बेश कुमारी को हराया था। इसके पूर्व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी के रुप मे सिद्धगोपाल साहू वर्ष 09 में बसपा प्रत्याशी विजय बहादुर सिंह से मात्र 18,000  मतों से हारे थे।

इन दोनों क्रमश:लोकसभा व विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को बुंदेलखंड में पार्टी का मजबूत जनाधार वाला क्षेत्र मानने लगा है।

बुंदेलखंड में कांग्रेस के दो विधायक हैं। राठ से गयादीन अनुरागी तथा तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र (बांदा) से दलजीत सिंह। यह विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर  संसदीय क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस नेतृत्व इस संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में पिछडे़ वर्ग को अपने साथ लामबंद करना चाहती है क्योंकि पिछले लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में पिछडे़ वर्ग के मतदाता ही कांग्रेस के तारनहार बने थे।

माना जा रहा है कि इसी गणित को ध्यान में रखते श्री गांधी की रैली का आयोजन किया जा रहा है। राजनीति के अखाड़ेबाजों की मानें तो श्री गांधी इस बार बुंदेलखंड क्षेत्र में अपनी सोशल इंजीनियरिंग का जादू दिखाते हुए किसी लोधी नेता को यहां से प्रत्याशी बनाना चाहते हैं।


इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि यदि भाजपा ने झांसी से उमा भारती को चुनाव मैदान में उतारा तो उमा भारती की धार कुंद की जा सकेगी। इस समीकरण से जालौन गरौठा भोगनीपुर (सुरक्षित संसदीय क्षेत्र) तथा बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र में पिछडे़ वर्ग के वोटों का लाभ मिल जाएगा इसलिए बहुत ही सोच समझ कर 22 अक्तूबर को राठ में कांग्रेस की रैली आयोजित की जा रही है।

श्री गांधी के विश्वस्त कांग्रेस नेता व केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन को इस रैली की जिम्मेदारी सौंपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed