UP: ‘राहुल गांधी लड़ाई लड़ रहे हैं...’: कांग्रेस प्रवक्ता ने वेनेजुएला की नोबेल विजेता मचाडो से की तुलना
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सुरेंद्र राजपूत ने वेनेजुएला की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता के लोकतंत्र संघर्ष की तुलना राहुल गांधी के 'संविधान बचाओ' अभियान से की। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी भारत में एनडीए की तानाशाही के खिलाफ समान लड़ाई लड़ रहे हैं।
विस्तार
वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने से भारत में सियासी चर्चा शुरू हो गई। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि मचाडो की तरह राहुल गांधी भी भारत में संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने वेनेजुएला की नेता की लोकतंत्र की लड़ाई को राहुल गांधी के 'संविधान बचाओ' अभियान से जोड़ा है।
राजपूत ने एक्स पर एक पोस्ट साझा की। जिसमें मचाडो और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा कि इस बार वेनेजुएला की विपक्षी नेता को संविधान बचाने के लिए नोबेल मिला। भारत के विपक्षी नेता राहुल गांधी भी देश के संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
इस बार का नोबल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्ष की नेता को मिला है संविधान की रक्षा करने के लिये।
हिंदुस्तान 🇮🇳 के विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी देश के संविधान को बचाने की लड़ाई लड रहे है । pic.twitter.com/xcgfkJixlZविज्ञापन विज्ञापन— Surendra Rajput (@ssrajputINC) October 10, 2025
नोबेल समिति ने मचाडो को लोकतंत्र के लिए उनकी मजबूत मेहनत और तानाशाही से शांति से निकलने की कोशिश के लिए सम्मान दिया। पिछले साल के विवादित चुनाव के बाद उन्हें धमकियां मिलीं और उन्हें छिपना पड़ा, लेकिन वे आज भी अपने देश में लोकतंत्र के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं।
कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी भी भारत में ऐसी ही लड़ाई लड़ रहे हैं। एनडीए सरकार लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर रही है। राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, ईवीएम से छेड़छाड़ और पिछड़े लोगों के हक को कम करने की कोशिश जैसे मुद्दे उठाए हैं।
नोबेल पुरस्कार किस-किस को मिला
नोबेल शांति पुरस्कार 2025 का एलान हो गया है। वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो ने नोबेल शांति पुरस्कार जीता है। इस साल विज्ञान और साहित्य के क्षेत्र के 10 लोगों को चुना गया है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र को नई दिशा दी। चिकित्सा के क्षेत्र में मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड राम्सडेल और शिमोन साकागुची को उनकी अभूतपूर्व खोजों के लिए 2025 का फिजियोलॉजी या मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार मिला।
कौन हैं मचाडो
नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली मारिया कोरिना मचाडो वेनेजुएला की एक प्रमुख राजनेता हैं। इसके अलावा वो मानवाधिकार वकील हैं। उन्होंने लंबे समय से अपने देश में लोकतंत्र, चुनाव की पारदर्शिता और नागरिक स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया है। मारिया का जन्म 7 अक्तूबर 1967 को कराकस, वेनेजुएला में हुआ।
ये भी पढ़ें: Nobel Peace Prize: ट्रंप रह गए खाली हाथ, वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को मिला शांति का नोबेल
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
