फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   raf-company-Depart-from-muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर से हटेंगी सुरक्षा बलों की टुकड़ियां

Sat, 28 Sep 2013 09:04 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sat, 28 Sep 2013 09:04 PM IST
विज्ञापन
raf-company-Depart-from-muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में सामान्य हो रहे हालात को देखते हुए सरकार ने वहां तैनात 12 कंपनी आरएएफ को हटाकर दूसरे संवेदनशील जिलों में भेजने का फैसला किया है।

विज्ञापन


दरअसल नवरात्र, बकरीद और दूसरे त्योहारों के अलावा मोहर्रम करीब है। खुफिया विभाग ने मोहर्रम और त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने के लिए चल रही कवायदों के बारे में जानकारी दी है। इसे देखते हुए सरकार ने संवेदनशील जिलों में फोर्स भेजने का फैसला किया है।
विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था मुकुल गोयल ने बताया कि मुजफ्फरनगर में वर्तमान में 78 कंपनी अर्द्ध्सैनिक बल तैनात है। इनमें 12 कंपनी आरएएफ की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें मुजफ्फरनगर से हटाकर दूसरे संवेदनशील जिलों में भेजा जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार से अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मांग की गई है।

मुजफ्फरनगर से बुलाई गई आरएएफ को खासतौर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में तैनात किया जाएगा। मोहर्रम को लेकर खुफिया विभाग द्वारा दी जा रही सूचनाओं को देखते हुए सरकार खासी अलर्ट है। क्योंकि मोहर्रम में माहौल बिगाड़ने की साजिश रचे जाने की खबरें हैं।

इसके लिए संवेदनशील जिलों में पुलिस प्रशासन द्वारा अभी से एहतियात बरतते हुए अराजक तत्वों को चिन्हित करने का काम चल रहा है।

एसएसपी मुजफ्फरनगर को लेकर संशय

एसएसपी प्रवीण कुमार की बीमारी के बाद एसएसपी मुजफ्फरनगर के पद पर तैनाती को लेकर संशय बना हुआ है। वहां किसे भेजा जाए यह तय नहीं हो पा रहा है।

पढ़े: संगीत सोम के समर्थन में होने वाली महापंचायत पर रोक

सूत्रों का कहना है कि इस समय एसएसपी मुजफ्फरनगर का पद कांटो भरा ताज है जिसे कोई पहनने को तैयार नहीं है। पहले एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे का निलंबन हुआ और उसके बाद तैनात किए गए प्रवीण कुमार बीमार पड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed