{"_id":"5d39fda38ebc3e6cb47b34a8","slug":"youth-s-head-cut-off-by-rail-track-edge-raibaraily-news-lko472820790","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक किनारे मिली युवक की सिर कटी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक किनारे मिली युवक की सिर कटी लाश
विज्ञापन
रायबरेली। जायस थाना क्षेत्र में बुधवार रात रेल ट्रैक पर एक युवक की सिरकटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि सिर काटने के बाद उसके शव को रेल पटरी पर फेंका गया। घटनास्थल से युवक का सिर गायब था।
दाहिने हाथ में गोदना से दिल आकार का सिंबल बना था। सूचना पर नसीराबाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को ट्रेन हादसा बता रही है, जबकि इलाकाई लोग हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं।
नसीराबाद थाना क्षेत्र के ओदारी चौराहे के निकट क्रॉसिंग संख्या 128-129 के मध्य गुरुवार सुबह 28 वर्षीय युवक की सर कटी लाश पड़ी थी। घटनास्थल के पास ही युवक की साइकिल पड़ी थी, जबकि उसका सिर गायब था।
विज्ञापन
बाकी शरीर का हिस्सा क्षत विक्षत था। जानकारी होने पर आसपास के लोगों का मजमा लग गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।
उसके दाहिने हाथ में गोदना से दिल आकार का सिंबल बना था। सिंबल में ‘अ’ लिखा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हत्या करने के बाद शव को यहां पर फेंका गया है।
सीओ सलोन राघवेंद्र चतुर्वेदी का कहना है कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटकर युवक की मौत होने की आशंका है। फिलहाल उसकी हत्या की गई है या फिर उसकी ट्रेन से कटकर मौत हुई है, इसके जाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट से सच सामने आ जाएगा।