{"_id":"60b91a5f8ebc3e7fff61440d","slug":"youth-raibaraily-news-lko580851633","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीके को लेकर उत्साहित युवा, तीन दिन में 3600 को मिली पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीके को लेकर उत्साहित युवा, तीन दिन में 3600 को मिली पहली डोज
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना को मात देने के लिए युवाओं में खूब जोश दिख रहा है। तीन दिन में 3600 युवाओं को टीके की पहली डोज मिल चुकी है। गुरुवार को 1200 युवाओं समेत 2461 लोगों को टीके लगाए गए। टीका लगने के बाद तीन दिन में किसी को भी भर्ती करने की नौबत नहीं आई है। टीका लगने के बाद सभी उत्साहित से अस्पताल से बाहर निकल रहे हैं।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में युवाओं के साथ ही 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में टीकाकरण का काम जारी है। गुरुवार को शहर के सभी सेंटरों आईएमए भवन, पीएचसी देवानंदपुर, गोराबाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बीएसए दफ्तर, जिला अस्पताल सहित नौ स्थानों पर टीकाकरण किया गया।
जिले की सीएचसी में युवाओं के साथ ही 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में भी टीके लगाए गए। गुरुवार को एम्स में 106, सीएचसी बछरावां में 118, लालगंज में 210, महराजगंज में 120, अमावां में 110, हरचंदपुर में 114, जतुआ-टप्पा में 90, डीह में 79, सरेनी में 90 लोगों में टीके लगाए गए। दिनभर में 1200 युवाओं समेत 2461 लोगों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन
शहर में 720 युवाओं में लगे कोरोना के टीके
शहर के टीकाकरण सेंटरों पर गुरुवार को 720 युवाओं को कोरोना का पहला टीका लगाया गया। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 110 लोगों को बूस्टर डोज भी दी गई। एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि आईएमए में 90, पीएचसी गोराबाजार में 87 और देवानंदपुर पीएचसी में 93 युवाओं ने टीका लगवाया।
वर्क प्लेस रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बीएसए और आईएमए में 50-50 युवाओं ने टीके लगवाए। 12 वर्ष से कम उम्र के 70 अभिभावकों को टीके लगवाए गए। इसके अलावा जिला अस्पताल के सीएचओ हाल में 45 वर्ष की उम्र से अधिक 110, बीओबी शाखा में 50 टीके लगाए गए।
गुरुवार को 1200 युवाओं समेत 2461 लोगों ने टीका लगवाया है। युवाओं में टीका लगवाने के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है। सेंटरों पर टीकाकरण के लिए लोग जुट रहे हैं।
- डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ