फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   youth pointed gun at salon owner who cut Rahul Gandhi hair In Raebareli crowd caught and handed over to police

UP: राहुल गांधी के बाल काटने वाले सैलून संचालक पर युवक ने ताना तमंचा, फिर भीड़ ने जो किया... नहीं होगा यकीन

Fri, 14 Feb 2025 07:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Feb 2025 07:43 PM IST
सार

रायबरेली में राहुल गांधी के बाल काटने वाले सैलून संचालक पर युवक ने तमंचा तान दिया। मौजूद भीड़ ने इउसे पकड़कर दुकान में बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन
youth pointed gun at salon owner who cut Rahul Gandhi hair In Raebareli crowd caught and handed over to police
भीड़ ने आरोपी को पकड़कर दुकान में किया बंद। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के रायबरेली में शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे मामूली बात पर युवक ने सैलून संचालक पर तमंचा तान दिया। इस पर दुकानदार सकपका गया। लेकिन, मौजूद भीड़ ने युवक को पकड़कर उसका तमंचा छीन लिया। उसे दुकान के अंदर बंद करके घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली ले गई। घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना लालगंज कस्बा के बृजेंद्र नगर मोहल्ले की है। पीड़ित मिथुन ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसके बगल का दुकानदार धर्मेंद्र मोटर ड्राइविंग का प्रशिक्षण देता है। दोपहर करीब 1 बजे युवक की बाइक और धर्मेंद्र की कार में टक्कर हुई। इसको लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। उसकी मौजूदगी में दोनों के बीच सुलह हो गई। 
विज्ञापन


तमंचा छीनकर उसे दुकान में बंद कर दिया

थोड़ी देर बाद युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके सैलून में आ धमका। गाली-गलौज करने लगा। जब तक वह कुछ समझता उसने तमंचा निकालकर तान दिया और धमकी दी। दुकान में दाढ़ी बाल बनवाने के लिए बैठे ग्राहकों ने युवक को पकड़ लिया। उसका तमंचा छीनकर उसे दुकान में बंद कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचा को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में लिया। उसे कोतवाली लेकर पहुंची। वहां उससे पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। उसकी पहचान गुरबक्शगंज निवासी शिवांशु गौतम के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed