फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth killed, companion injured after being hit by a dumper truck.

Raebareli News: डंपर की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

Wed, 14 Oct 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 14 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, companion injured after being hit by a dumper truck.
रायबरेली। मुंशीगंज-डलमऊ मार्ग पर मंगलवार शाम डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि नो इंट्री के बावजूद मार्ग पर ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं। रात आठ बजे तक जाम लगा रहा। इससे करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं और आवागमन ठप हो गया। पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही।
विज्ञापन

भदोखर थाना क्षेत्र के मिश्रन का पुरवा मजरे कलसहा गांव निवासी दीपेश (19) पुत्र बृजभान मंगलवार शाम निर्मलगंज बाजार से सब्जी खरीदकर गांव के साथी मनीष (17) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के पास शाम करीब सात बजे मुंशीगंज से डलमऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें एम्स पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दीपेश को मृत घोषित कर दिया। मनीष का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गांव के पास मुंशीगंज-डलमऊ मार्ग जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि शाम को नो इंट्री लागू होने के बावजूद ओवरलोड वाहनों का संचालन होता है। इस पर सख्ती नहीं की जाती, जिससे हादसे हो रहे हैं। उन्होंने जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की मांग की। जाम से राहगीरों को परेशानी हुई। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed