{"_id":"5d112d368ebc3e0a9a617e36","slug":"youth-injured-by-train-raibaraily-news-lko4670985104","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग नगरी एक्सप्रेस से गिरा युवक, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग नगरी एक्सप्रेस से गिरा युवक, घायल
विज्ञापन
रायबरेली रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर 02 घायल को स्टेचर लाते थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार पांडे ?
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर सोमवार देर शाम एक युवक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। उसके पैर में गंभीर चोटें आई हैं। राजकीय रेलवे पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
जौनपुर जिले के थाना शाहगंज क्षेत्र के अरसिया बाजार निवासी संदीप सोनी (25) पुत्र श्याम बाबू किसी काम के सिलसिले में मुंबई गया था। सोमवार को वह गाड़ी संख्या 12173 उद्योग नगरी एक्सप्रेस से अमेठी के लिए लौट रहा था।
इस गाड़ी के रायबरेली पहुंचने का समय सायं 4.20 बजे निर्धारित है, लेकिन आज यह गाड़ी करीब ढाई घंटे की देरी से सायं 6.51 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकी। ट्रेन के रुकते ही संदीप पानी लेने के लिए उतरा।
विज्ञापन
करीब पांच मिनट बाद जैसे ही ट्रेन को सिग्नल मिला, संदीप दौड़कर ट्रेन पर चढ़ने लगा। इसी बीच संतुलन बिगड़ जाने से संदीप ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे से स्टेशन पर अफरातफरी मच गई तो तुरंत ट्रेन रोक दी गई। जीआरपी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल शिव कुमार दौड़े और यात्रियों की मदद से घायल युवक को प्लेटफार्म की बेंच पर बैठाया।
कुछ देर बाद ट्रेन रवाना कर दी गई तो 108 एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल युवक के साथ उसके मित्र सोनू सरोज और संजय नाहक भी सफर कर रहे थे, जो ट्रेन से उतर आए और उसके साथ अस्पताल चले गए।