{"_id":"58f65f164f1c1beb0247297f","slug":"youth-gets-cut-off-by-train-without-getting-wages","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी नहीं मिलने से युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी नहीं मिलने से युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 19 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक से गुजरती ट्रेन।
- फोटो : getty images
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मजदूरी न मिलने से एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पत्नी ने बताया कि पति भट्ठे पर मजदूरी करता था। 30 हजार रुपया बकाया था। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
खीरों थाना क्षेत्र के हरिराम खेड़ा मजरे मेडौली निवासी रामचंद्र (34) पुत्र विश्राम सोमवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसका शव निहस्था रेलवे स्टेशन के निकट मिलने से हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची।
पैंट की जेब में मिले घर के मोबाइल नंबर सूचना दी। बताते हैं कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है। मृतक की पत्नी कुसुमा ने बताया कि पति को पड़ोसी गांव लालपुर थाना गुरुबख्शगंज निवासी कल्लू मिस्त्री पिछले साल गोरखपुर भट्ठे पर ले गया था।
विज्ञापन
पिछले वर्ष पूरा हिसाब नहीं दिया था। बकाया मजदूरी के रुपये पाने के लालच में तीन माह पूर्व फिर कल्लू के साथ वह गोरखपुर गया था, लेकिन मजदूरी नहीं मिली है। इससे नाराज होकर 15 दिन पहले चोरी से गांव भाग आया था। उसकी करीब 30 हजार मजदूरी बकाया है।
मजदूरी नहीं मिलने से मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया। एसओ आरके मिश्रा ने बताया कि पत्नी के मुताबिक मजदूरी नहीं मिलने से वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। तहरीर मिलने कार्रवाई की जाएगी।