फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth dies under suspicious circumstances

Raebareli News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Sat, 23 May 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 23 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances
बछरावां। सेहगों पश्चिम गांव निवासी आकाश (22) की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव चारपाई पर पड़ा मिला। नाक पर चोट के निशान थे। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। बिना पुलिस को सूचना दिए ही परिवार के लोग अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। उसी बीच पहुंची पुलिस ने चिता लगाने से परिजनों को रोककर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पिता देशराज के मुताबिक आकाश बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे 200 रुपये लेकर घर से निकला था। वह शराब का आदी था। घर पर आकर झगड़ा करता था। इस वजह से हम लोग पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब घर पहुंचे तो आंगन में चारपाई पर आकाश का शव पड़ा था। नाक पर गहरे चोट के निशान थे। हालांकि चारपाई पर खून के धब्बे नहीं मिले।
विज्ञापन


परिजनों ने घटना की सूचना नहीं दी। शव लेकर गांव के पास स्थित खेत में अंतिम संस्कार करने पहुंच गए। चिता लगने वाली थी। उसी बीच ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस आ गई। पुलिस ने नाराजगी जताई और चिता लगाने से मना कर दिया। इसके साथ ही पिता समेत अन्य परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों का कहना है कि आकाश की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बछरावां कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की वजह सामने आएगी। हालांकि उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed