{"_id":"5fe39f828ebc3e3bb4242cae","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-raibaraily-news-lko5564389147","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
रायबरेली। हाईटेंशन लाइन के नीचे हो रहे भवन निर्माण के काम के दौरान ऊपर से निकले तारों से लोहे की सरिया छू गई। इससे करंट की चपेट में आए युवक की मौत हो गई। जगतपुर कस्बे के रामलीला मैदान के पास हाईटेंशन लाइन के नीचे भवन का निर्माण हो रहा है।
भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे रघुराज सिंह मजरे एकौना गांव निवासी रामकेवल (25) पुत्र संतराम अपने ससुर कंधई निवासी बोधी के पुरवा मजरे मनोहरगंज के साथ काम करने गया था। रामकेवल लोहे की सरिया उठाकर इधर से उधर कर रहा था।
इसी दौरान सरिया ऊपर से निकली बिजली की लाइन के संपर्क में आ गई। करंट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। आनन-फानन उसे सीएचसी जगतपुर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर घर वालों को हुई हो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सीएचसी के डॉक्टर सत्यपाल ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही दिहाड़ी श्रमिक की मौत हो गई थी। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि शव कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।