{"_id":"6aa6fd41b5a27d4d490499db","slug":"debt-ridden-farmer-commits-suicide-by-consuming-poison-raebareli-news-c-101-1-slko1031-167413-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर दी जान
Mon, 14 Sep 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र के धरई पनाह गांव में किसान की मौत के बाद गमगीन परिजन।
सलोन। धरई पनाह नगर निवासी किसान सुरेश कुमार (50) ने शनिवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बैंक का कर्ज चुकाने और जमीन कुर्क होने की चिंता के चलते सुरेश परेशान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों के अनुसार, सुरेश पर एसबीआई और सहकारी ग्राम विकास बैंक का करीब पांच लाख रुपये कर्ज था। वर्षों पहले लिए गए कर्ज की अदायगी फसल खराब होने और आर्थिक स्थिति बिगड़ने के कारण नहीं हो सकी। समय के साथ कर्ज बढ़ता गया और सुरेश आर्थिक तंगी को लेकर परेशान रहने लगे।
परिजनों का आरोप है कि बृहस्पतिवार को दोनों बैंकों के अधिकारी बंधक जमीन की नीलामी और वसूली संबंधी नोटिस लेकर घर पहुंचे थे। आरोप है कि तीन दिन में रकम जमा न करने पर संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद शुक्रवार दोपहर एसबीआई की लोक अदालत से संबंधित नोटिस लेकर पुलिस भी घर पहुंची थी। परिजनों के मुताबिक, निर्धारित समय पर न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन
शनिवार शाम सुरेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया। किसान की मौत से पत्नी गुड्डन और बेटियों रंजना, संजना, पूर्णिमा व हेमा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सलोन कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार राय ने बताया कि किसान पर बैंक का कर्ज था और वह इसे लेकर परेशान था। घटना की जांच की जा रही है। एसडीएम सलोन अंकित कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के बाद किसान की मौत की सही वजह स्पष्ट होगी।