फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth beaten with a belt; FIR registered

Raebareli News: युवक को बेल्ट से पीटा, एफआईआर

Thu, 02 Jul 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 02 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten with a belt; FIR registered
रायबरेली। शहर के कचहरी रोड स्थित बैसवारा ढाबा के पास मंगलवार रात चौराहे पर युवक को बेल्टों से पीटा गया। आरोपियों पर पुलिस का कोई खौफ नहीं दिखा। आसपास के लोग समझाते रहे, लेकिन आरोपी युवक को पीटते रहे। पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले। बेल्ट से पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो वायरल की पुष्टि नहीं करती है। मामले में तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगतिपुरम निवासी क्षितिज कुमार का रात में ढाबे के पास किसी बात को लेकर तीन युवकों से विवाद हो गया। इस पर तीन युवकों ने पहले क्षितिज को लात-घूसों से पीटा। इसके बाद एक आरोपी ने क्षितिज को बेल्ट से पीटा। खास बात ये रही कि घटनास्थल पर लोगों की भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन


सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रायपुर निवासी दीपक सोनकर, सोनू सोनकर और दरीबा निवासी विक्रांत सोनकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed