फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth beaten up for eating betel masala, firing in the air

पान मसाल खाने को लेकर युवक को पीटा, हवाई फायरिंग

Sun, 21 Nov 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten up for eating betel masala, firing in the air
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र के मनेहरू गांव में शनिवार की शाम पान मसाला खाने को लेकर एक युवक की पिटाई कर दी गई। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने असलहों से हवाई फायरिंग भी की। जानकारी पर सीओ सदर वंदना सिंह, थानेदार यशवंत कुमार यादव ने पहुंचकर घटना की जांच की।
विज्ञापन

पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि बाकी आरोपी मौके से भाग गए। घायल युवक को सीएचसी बेलाभेला पहुंचाया गया।
मनेहरू गांव निवासी अनवारुल हक और शुभम यादव के बीच कहासुनी हो गई। इस पर शुभम ने साथियों के साथ मिलकर अनवारुल हक की पिटाई कर दी। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने असलहों से हवाई फायरिंग की। इससे दहशत लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

सीओ सदर ने बताया कि पान मसाला खाने को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी हुई थी। इस पर शुभम यादव ने साथियों के साथ मारपीट करते हुए हवाई फायरिंग की। मामले में महेंद्र नामक एक युवक को हिरासत में लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed