फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth attack in Sai hostel

साईं हॉस्टल में युवकों का हमला

Wed, 18 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Wed, 18 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth attack in Sai hostel
साईं हॉस्टल में युवकों ने की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात साईं हॉस्टल में कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। युवकों में न सिर्फ हॉस्टल में रहने वाले खिलाड़ियों के साथ मारपीट की, बल्कि पथराव किया। पथराव के चलते शीशे टूट गए। गमले तोड़ दिए।
विज्ञापन


दहशत के चलते खिलाड़ी हॉस्टल के कमरों में जाकर छिप गए। फिल्मी अंदाज में घटी इस घटना से अफरातफरी मच गई। पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। कोतवाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले में रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


जेल रोड पर साईं हॉस्टल और मोतीलाल नेहरू स्टेडियम आसपास हैं। हॉस्टल में नेशनल खिलाड़ी रहकर यहीं पर ट्रेनिंग करते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान कुछ युवकों से खिलाड़ियों से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर युवकों ने देर रात हॉस्टल पर हमला बोल दिया। युवकों ने पहले खिलाड़ियों की जमकर पिटाई की और फिर पथराव शुरू कर दिया। पथराव से हॉस्टल में लगी खिड़कियों के शीशे टूट गए। यही नहीं गमले तक जमीन पर फेंककर तोड़ दिए।

इससे खिलाड़ियों में भगदड़ मच गई। सभी कमरों के अंदर जाकर घुस गए। सूचना पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची तो हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।  हॉस्टल प्रभारी एसके राय का कहना है कि प्रकरण की पूरी जानकारी लखनऊ के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।


मारपीट में कुछ बच्चों को चोटें आई हैं। इसमें अलग-अलग प्रांतों के बच्चे हैं। सभी में दहशत व्याप्त है। हालांकि उन्होंने खिलाड़ियों के नाम नहीं बताए। न ही किसी का अस्पताल में इलाज कराया गया। उधर, सदर कोतवाल कमलेश पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके युवकों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed