{"_id":"5d0fc5308ebc3e79f315d305","slug":"your-problem-is-my-problem-irani-raibaraily-news-lko466904849","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपकी समस्या मेरी समस्या, आपके बीच हमेशा रहेगी दीदी-स्मृति ईरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपकी समस्या मेरी समस्या, आपके बीच हमेशा रहेगी दीदी-स्मृति ईरानी
विज्ञापन
विधायक दल बहादुर कोरी के घर पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से पति के इलाज की मदद मांगती तार
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। सलोन विधानसभा क्षेत्र पहुंचीं मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी ने कहा कि कहा आप लोगों की मेहनत का फल है कि दीदी इस मुकाम पर पहुंची है। आपकी की समस्या मेरी समस्या है और आपकी दीदी हमेशा आप लोगों के बीच रहेगी। अमेठी सांसद स्मृति ईरानी सलोन भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी के उदयपुर गांव पहुंची। उन्होंने बीमार चल रहे विधायक से पूछा कि अब तबियत कैसी है।
विधायक की पत्नी राजकुमारी, बेटी विजय लक्ष्मी, बेटा अशोक व कार्तिकेय से मिल हाल चाल जाना। सभी सदस्यों के साथ फोटो भी खिंचाई। कार्यकर्ताओं की लाइन में खड़ी सलोन निवासी तारा देवी ने अपने पति प्रेमलाल के इलाज की मांग की। तारा देवी ने बताया कि एक माह पहले मेरे पति की करहिया में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।
उनका इलाज लखनऊ के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पोठई गांव निवासी कैसर पीड़ित मनोज मिश्रा ने प्रार्थना पत्र देकर इलाज कराने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने इलाज कराने का आश्वासन दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार कौशल, ब्लॉक प्रमुख डीह उदय विक्रम सिंह, प्रधान दिलीप सिंह, अखिलेश सिंह, राजकुमार, राहुल कुमार, राममिलन मौर्या ने सांसद से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
इस मौके पर राज्यमंत्री सुरेश पासी, विधायक प्रतिनिधि बब्बन यादव, डीह मंडल अध्यक्ष भोला तिवारी, छतोह मंडल अध्यक्ष कमलेश वैश्य, सुभ्रांत रस्तोगी, चंदन मोदनवाल मौजूद रहे। रायबरेली में आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए जाते वक्त केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी डीह के सुंदरगंज चौराहे पहुंची, जहां पर लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना।
कहा कि आपकी दीदी आप लोगों का ख्याल रखेगी और विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे। जहां भी जरूरत पड़े आपकी दीदी मौजूद मिलेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक गजाधर सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष रंजीत सिंह, राज कुमार द्विवेदी, विनोद अग्रहरि आदि ने अमेठी सांसद का स्वागत किया।