फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Young woman reached Vidisha to meet her boyfriend under the pretext of a job

Raebareli News: नौकरी के बहाने प्रेमी से मिलने विदिशा पहुंची युवती

Thu, 09 Jul 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 09 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Young woman reached Vidisha to meet her boyfriend under the pretext of a job
रायबरेली। नौकरी के बहाने एक युवती गैर समुदाय के प्रेमी से मिलने के लिए मध्य प्रदेश के विदिशा पहुंच गई। इसके बाद वह मंगलवार को शादी का रजिस्ट्रेशन कराने प्रेमी के साथ पहुंच गई। जानकारी होने पर आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और परिजन युवती को लाने के लिए विदिशा रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


ऊंचाहार निवासी व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि बीती छह जुलाई को उसकी 19 वर्षीय बेटी घर से कहींं चली गई है। युवती मध्य प्रदेश के विदिशा में गैर समुदाय के युवक के साथ शादी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए विभागीय दफ्तर पहुंच गई। इस दौरान आरएसएस से जुड़े कुछ पदाधिकारियों ने शक होने पर जब युवती से पूछताछ की तो पता चला कि युवती गैर समुदाय के युवक से शादी करने आई है। इस पर पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए इसकी जानकारी युवती के परिजनों को दी।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम के जरिए युवती का युवक से प्रेम-प्रसंग हुआ था। इसके बाद नौकरी के बहाने युवती विदिशा चली गई। ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद परिजनों के साथ पुलिस की एक टीम को विदिशा भेजा गया है। युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed