{"_id":"5d17aee28ebc3e3cab04a708","slug":"young-man-dip-in-pond-raibaraily-news-lko4679950102","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। ऐहार गांव स्थित बाल्हेश्वर मंदिर परिसर के विशाल तालाब में शनिवार की सुबह एक युवक की डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। तालाब के चारों ओर भारी भीड़ जमा हो गई।
सुबह की ड्यूटी में तैनात बाल्हेमऊ निवासी सुरजू माली के पुत्र माली पिंटू पंडा ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि वह सुबह तीन बजे मंदिर का गेट खोलकर साफ-सफाई करने लगा। मंदिर के बाहर एक युवक बैठकर रो रहा था। उसने उससे पूछने की कोशिश की लेकिन वह कुछ बोला नहीं सिर्फ रोता रहा।
पिंटू रोज की तरह साफ सफाई में लग गया। इसी समय किसी के पानी में कूदने की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो एक युवक तालाब में डूब रहा था। पिंटू ने सहायता के लिए आवाज देकर लोगों को बुलाया। कुछ तैराक युवकों ने साहस दिखाते हुए कूदकर युवक को निकाल लिया। लेकिन जब तब उसे निकाला जाता उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने पहुंचने के बाद युवक की शिनाख्त कराई तो पता चला वह केशरूआ गांव निवासी राजदीप (32) उर्फ सोनू है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। युवक मानसिक रूप से परेशान रहता था।