फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Young man dies after his condition worsens during dance

Raebareli News: डांस के दौरान बिगड़ी हालत, युवक की मौत

Sun, 10 May 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 10 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Young man dies after his condition worsens during dance
युवक की मौत के बाद रोते विलखते परिजन।
परशदेपुर। शेरनाथपुर गांव निवासी बृजेंद्र कुमार (22) की शुक्रवार रात डांस करने के दौरान अचानक हालत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हार्टअटैक के कारण युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। युवक की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन


बृजेंद्र कुमार शुक्रवार को पूरे कलंदर मजरे निनावां गांव में बरात में शामिल होन गया था। द्वारचार के दौरान बृजेंद्र सभी बरातियों के साथ डांस कर रहा था। अचानक बृजेंद्र की हालत बिगड़ी और वह जमीन पर गिर पड़ा। साथियों ने उसे चारपाई पर लिटा दिया। इसके बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। साथी बृजेंद्र को सलोन कस्बे के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


बृजेंद्र ने इस बार इंटर की परीक्षा पास की थी। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। बेटे की मौत से मां श्रीमती दहाड़े मारकर रोने लगी। पिता जियाराम, बड़े भाई मनोज गमगीन हैं। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज का कहना है कि हार्टअटैक के कारण युवक की जान जाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed