Raebareli News: गंगा स्नान के समय डूबा युवक... मौत, ससुराल से पत्नी और साली के साथ नहाने गया था
रायबरेली में गंगा स्नान के समय गहराई में जाने से युवक डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। वह ससुराल आया था। वहां से पत्नी और साली के साथ गंगा नहाने गया था। फिर कभी लौट नहीं सका।
विस्तार
यूपी के रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शनिवार को गंगा स्नान के दौरान युवक डूब गया। साथ में नहा रहे लोगों ने शोर मचाया तो घाट पर मौजूद पुरोहितों ने कूदकर उसे बाहर निकाला। इसके बाद आनन फानन अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
बताया गया कि डूबने वाला युवक करन सरोज (30) मूल रूप से प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना के पूरे पांडेय रामपुर बावली गांव का रहने वाला था। वह ऊंचाहार क्षेत्र के होरैसा गांव अपनी ससुरल आया था। सुबह पत्नी शिवकांती व साली लालती के साथ गोकना गंगा घाट पर गंगा स्नान को आया था। नहाते समय पैर पिसलने से वह डूबने लगा।
यह भी पढ़ेंः- UP News: 'शिक्षा केवल अंकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए...', सीएम योगी बोले- इसे राष्ट्र की भावना से जोड़ना जरूरी
ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे
शोर सुनकर पुरोहितों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। खबर मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी एकत्र हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि पानी में डूबने से युवक की मौत हुई है। युवक के घर वालों को सूचना दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.