फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Yogi to send a political message in Rahul Gandhi's stronghold

Raebareli News: राहुल गांधी के गढ़ में सियासी संदेश देंगे योगी

Sat, 22 Aug 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 22 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Yogi to send a political message in Rahul Gandhi's stronghold
रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 24 अगस्त का प्रस्तावित रायबरेली दौरा राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में होने वाली यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो रही हैं। मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे, जिससे राजनीतिक संदेश भी निकलने की संभावना है।
विज्ञापन


रायबरेली लंबे समय से गांधी परिवार का मजबूत राजनीतिक गढ़ रहा है। भाजपा पिछले कई वर्षों से यहां अपना आधार मजबूत करने की कोशिश कर रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिले की सदर और सलोन सीट पर सफलता मिली थी, जबकि अन्य सीटों पर विपक्षी दलों ने जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


ऐसे में मुख्यमंत्री का दौरा भाजपा के लिए संगठनात्मक और राजनीतिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा इस दौरे के जरिए विकास और सुशासन के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री अपने एक दिवसीय कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राणा बेनी माधव बक्श सिंह के नाम पर लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी प्रस्तावित है। फिरोज गांधी कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में वह सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जनता के सामने रखेंगे। भाजपा संगठन कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा है। प्रदेश के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा भी की है।



भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने बताया कि सभी मंडलों और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं तथा जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर सीएम के दौरे को देखते हुए शहर में व्यापक तैयारियां चल रही हैं। सड़कों की मरम्मत, रंगाई-पुताई, सफाई अभियान और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का काम तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed