{"_id":"68ed4b01c0ac149777089f34","slug":"wrestlers-showed-their-strength-in-the-wrestling-match-raebareli-news-c-101-1-rai1002-142881-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
Tue, 14 Oct 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
बछरावां। दशहरा मेला में रविवार रात को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पहलवानों ने दांव पेच दिखाए। फाइनल कुश्ती संत कबीर नगर के सर्वेश तिवारी और गाजियाबाद के नितिन के बीच हुई। मुकाबला रोमांचक रहा और कुश्ती बराबरी पर खत्म हुई।
मुख्य अतिथि मनीष सिंह चौहान का मेला कमेटी ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। दशहरा मेला कमेटी के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी, कोषाध्यक्ष रामकुमार सोनी, नदीम व पदाधिकारी की मौजूदगी में आयोजन कराया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दंगल में रायबरेली, संत कबीर नगर, वाराणसी, फतेहपुर, कानपुर, बहराइच, आजमगढ़, सीतापुर, बुंदेलखंड, संत कबीर नगर, गाजियाबाद जनपदों के पहलवानों ने दंगल में हिस्सेदारी कर कुश्ती के दांव पेच दिखाए।
फाइनल कुश्ती संत कबीर नगर के पहलवान सर्वेश तिवारी और गाजियाबाद के पहलवान नितिन के बीच हुई। दोनों पहलवान एक दूसरे पर भारी रहे। ऐसे में कुश्ती बराबरी पर छूटी। इस मौके पर प्रायोजक योगेंद्र चौधरी, नीरज साहू, बृजेश वर्मा, मनोज कुमार मिश्रा, अमित चौटाला, सतीश कुमार उर्फ टाइगर, रमाकांत गुप्ता मौजूद रहे। (संवाद)