फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raebareli: Condition of 11 candidates deteriorates while running during Home Guard recruitment.

रायबरेली: होमगार्ड भर्ती में दौड़ लगा रहे 11 अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, एक-एक कर बेहोश होकर जमीन पर गिरने लगे

Tue, 15 Sep 2026 05:54 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 15 Sep 2026 05:54 PM IST
सार

अभ्यर्थियों ने दौड़ने से पहले शरीर हल्का रखने के लिए कुछ खाया नहीं था। सुबह से तेज गर्मी और उमस के कारण अभ्यर्थी परेशान थे। जिससे कि दौड़ लगाने के दौरान कई की हालत बिगड़ गई।
 

विज्ञापन
Raebareli: Condition of 11 candidates deteriorates while running during Home Guard recruitment.
कई अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

25वीं वाहिनी पीएसी में मंगलवार को होमगार्ड भर्ती की फिजिकल परीक्षा में दौड़ लगाते समय 11 अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई। सभी 11 अभ्यर्थी एक-एक कर बेहोश होकर जमीन पर गिरने लगे। इस पर सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।चिकित्सकों का दावा है कि गर्मी और कमजोरी होने की वजह से ऐसा हुआ। दौड़ लगाने के लिए कुछ खाया नहीं था। सभी अभ्यर्थी स्वस्थ हैं। सभी अभ्यर्थी प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


होमगार्ड भर्ती में इस समय 25वीं वाहिनी पीएसी के मैदान में फिजिकल परीक्षा चल रही है। इसमें शामिल होने के लिए प्रतापगढ़, उन्नाव और सुल्तानपुर के अभ्यर्थी आए थे। मंगलवार सुबह आठ बजे से सभी अभ्यर्थियों में प्रवेश दिया गया। बताते हैं कि अभ्यर्थियों ने दौड़ने से पहले शरीर हल्का रखने के लिए कुछ खाया नहीं था। सुबह से तेज गर्मी और उमस के कारण अभ्यर्थी परेशान थे।
विज्ञापन


उन्होंने दौड़ने से पहले काफी ज्यादा मात्रा में पानी पी लिया था। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे दौड़ शुरू कराई गई। इसके बाद मैदान का पहला चक्कर लगाते ही 11 अभ्यर्थी बेहोश होकर गिरने शुरू हो गए। अभ्यर्थियों को बेचैनी और कमजोरी का एहसास हो रहा था। इस पर एंबुलेंस बुलवाई गई और सभी अभ्यर्थियों कों जिला अस्पताल भिजवाया गया। इमरजेंसी वार्ड में सभी को ग्लूकोज की ड्रिप लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed