फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Workers who went to see the reality of the cowshed were sent back, anger

Raebareli News: गोशाला की हकीकत देखने गए कार्यकर्ताओं को लौटाया, आक्रोश

Tue, 26 May 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 26 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Workers who went to see the reality of the cowshed were sent back, anger
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे विश्व सनातन सेना गौ रक्षा इकाई के पदा​धिकारी।
रायबरेली। लालगंज कस्बे स्थित कान्हा गोशाला में व्याप्त अव्यवस्थाओं की शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंचे विश्व सनातन सेना गौ रक्षा टीम के कार्यकर्ताओं को गोशाला के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। गेट न खोले जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश प्रभारी संजयानंद महाराज, प्रदेश विधिक सलाहकार रमेश कुमार श्रीवास्तव और प्रदेश अध्यक्ष गौ रक्षा प्रमुख अमरेश पाल ने बताया कि कान्हा गोशाला में अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की जांच के लिए मंगलवार को संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गोशाला पहुंचे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारियों ने गेट खोलने से साफ इनकार कर दिया और किसी को अंदर नहीं जाने दिया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने गोशाला के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद संगठन के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गोशाला की निष्पक्ष जांच कराने, खामियों को दूर करने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने गोशालाओं में पारदर्शिता, नियमित निरीक्षण और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान अमन, विकास मौर्य, सोनू पटेल, विजय प्रताप, करुणा शंकर और राम प्रकाश पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed