फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   workers of Ganga Expressway stole soil of Chak Road In Raebareli villagers stopped dumper and JCB

UP News: चोरी से चकरोड की मिट्टी कर ले गए खनन, ग्रामीणों ने खड़ा कराया डंपर-जेसीबी; एसडीएम बोले- कार्रवाई होगी

Thu, 23 Jan 2025 11:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Jan 2025 11:47 AM IST
सार

रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे के काम में लगी कंपनी के कर्मी चोरी से चकरोड की मिट्टी खनन कर ले गए। ग्रामीणों ने देखा तो डंपर और जेसीबी खड़ा करा लिया। एसडीएम ने जांच करके कार्रवाई करने की बात कही। 

विज्ञापन
workers of Ganga Expressway stole soil of Chak Road In Raebareli villagers stopped dumper and JCB
चकरोड की मिट्टी कर ले गए खनन, ग्रामीणों ने खड़ा कराया डंपर-जेसीबी - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के रायबरेली में ऊंचाहार क्षेत्र के रामपुर मजरे किसुनदासपुर गांव में गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण में लगी कंस्ट्रक्शन कंपनी चकरोड की मिट्टी चोरी से खोदकर उठा ले गई। बृहस्पतिवार सुबह गांव वालों को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने जेसीबी एवं डंपर खड़े करा लिए। सूचना पर कानूनगो और लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। 

विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण तेज गति से चल रहा है। मिट्टी भराई में लगी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बुधवार की रात गांव में जेसीबी लगाकर बिना परमीशन मिट्टी की खुदाई की और डंपरों से मिट्टी उठा ले गई। इस दौरान खेतों की ओर जाने वाले रास्ते की भी मिट्टी चोरी कर ली। सुबह गांव के लोग खेत की ओर गए तो इसकी जानकारी हुई। गांव वालों ने मौके पर पहुंच कर विरोध जताया। 

विज्ञापन

जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

एसडीएम ने लेखपाल प्रमोद कुमार गुप्ता व कानूनगो को मौके पर भेजकर जांच कराई। जांच में आरोप सही मिला। गांव के राजू मिश्रा, अतुल बाजपेई, बीडीसी अरुण कुमार बाजपेई, जवाहर लाल, तेजकरन, होरी लाल, किशोरी लाल, कल्लू यादव ने बिना परमीशन चोरी से सड़क व खेत की मिट्टी खोद ले गए। एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed