फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   worker was killed by hitting him with brick In Raebareli angry people blocked road and created ruckus

Raebareli News: ईंट से कूचकर श्रमिक की हत्या... लोगों में आक्रोश, ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर किया हंगामा

Wed, 08 Jan 2025 08:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Jan 2025 08:39 AM IST
सार

रायबरेली में श्रमिक की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने मार्ग जाम करके हंगामा किया। 

विज्ञापन
worker was killed by hitting him with brick In Raebareli angry people blocked road and created ruckus
हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के रायबरेली में दिहाड़ी श्रमिक की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। उसका शव उमरन बाजार में एक दुकान के सामने डालकर हत्यारे फरार हो गए। शव के पास चाकू भी बरामद हुआ है। घटना क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एक सप्ताह के अंदर हत्या की दूसरी घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामला सलोन थाना क्षेत्र के उमरन गांव का है। गांव निवासी रामखेलावन पासी उर्फ घसीटे (50) पुत्र बदलू गांव में ही रहकर मजदूरी करते थे। मंगलवार की शाम वह गेहूं की सिंचाई कर घर लौटे थे। कुछ देर बाद बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले फिर वापस नहीं लौटे। सुबह उमरन बाजार में एक दुकान के सामने उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। 

विज्ञापन

पुलिस घटना की जांच में जुटी

सिर पर ईंट से कई वार किए गए थे। शव के ऊपर एक चाकू भी रखा मिला। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सलोन ऊंचाहार मार्ग पर जाम लगा दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस पर हत्या की घटनाओं में कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। वहीं इस बाबत सीओ सलोन प्रदीप कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed