फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Worker injured in Pak bombing is in critical condition

Raebareli News: पाक की बमबारी में घायल श्रमिक की हालत गंभीर

Thu, 19 Jun 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 19 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Worker injured in Pak bombing is in critical condition
श्रमिक सोहनलाल की मां, पत्नी और बच्चे।
डलमऊ (रायबरेली)। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की बमबारी में घायल भट्ठा श्रमिक की हालत गंभीर है। जम्मू कश्मीर में समुचित इलाज न होने पर परिजन मंगलवार रात श्रमिक को यहां लाकर एम्स में भर्ती कराया। परिजनों ने कहा, जम्मू कश्मीर में इलाज ठीक से नहीं किया गया। हमारे पैसे इतने पैसे नहीं हैं कि पीड़ित का सही से इलाज करा सकें।
विज्ञापन


डलमऊ तहसील क्षेत्र के संतपुर निवासी सोहनलाल (30) जम्मू कश्मीर प्रांत के नौसेरा सेक्टर स्थित भट्ठे पर मजदूरी करते थे। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 10 मई को पाकिस्तान की तरफ से बमबारी की गई थी। चपेट मेंं आकर सोहनलाल का बायां पैर जख्मी हो गया था। बारूद के चलते शरीर में जहर फैल गया। भाई संदीप के मुताबिक सोहनलाल का जम्मू कश्मीर में मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। इलाज ठीक तरीके से न होने के चलते भाई की हालत बिगड़ती जा रही थी। इसलिए एंबुलेंस के जरिए भाई को लेकर मंगलवार रात नौ बजे रायबरेली ले आए। एम्स में भर्ती कराया।
विज्ञापन


संदीप के मुताबिक एम्स के चिकित्सकों ने भाई की हालत गंभीर बताई है। पत्नी रेखा का कहना है कि जो ठेकेदार पति को मजदूरी करने के लिए जम्मू कश्मीर ले गया था, वह इलाज नहीं करा रहा है। पैसे तक नहीं दिए हैं। उनके पास पैसा नहीं है कि वह पति का समुचित तरीके से इलाज करा सकें। पत्नी ने जिला प्रशासन से पति का ठीक तरीके से इलाज कराने की मदद मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed