फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Work started on 14 connectivity routes, but brakes on 27

14 संपर्क मार्गों पर काम शुरू, पर 27 पर ब्रेक

Fri, 28 Jan 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Work started on 14 connectivity routes, but brakes on 27
रायबरेली। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत 27 सड़कों के कार्यों पर ब्रेक लग गया है। क्योंकि इन सड़कों का अभी तक अनुबंध नहीं हो सका है।
विज्ञापन

वहीं आचार संहिता के दायरे में न आने वाले 14 मार्गों पर कार्य तेजी से चल रहा है। 14 सड़कों का काम 80 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा।
इन सड़कों का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण होना है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि मार्च तक ये सड़कें बनकर तैयार हो जाएंगी।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से 41 सड़कों के सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इसमें 14 सड़कों की संस्तुति पहले मिल चुकी है।
इन सड़कों को दुरुस्त कराने में 80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आचार संहिता के पहले ही इन सड़कों का टेंडर और अनुबंध पूरा होने के साथ पटरियों में मिट्टी भराई का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा 27 सड़कों की संस्तुति बाद में आई है। इन सड़कों का टेंडर तो निकाला गया, लेकिन अनुबंध नहीं हो पाया।
इस वजह से अब इन सड़कों का काम आचार संहिता के बाद ही शुरू कराया जाएगा। इन 27 सड़कों को दुरुस्त कराने में 213 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
दो लाख से ज्यादा ग्रामीणों को मिलेगी राहत
सड़कों के दुरुस्त होने से दो लाख से ज्यादा ग्रामीणों को राहत मिलेगी। अभी इन सड़कों की हालत इतनी खराब है कि पैदल निकलने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कोई सड़क ढाई मीटर तो कोई साढ़े तीन मीटर है। इन सड़कों का सौंदर्यीकरण करने के साथ ही ढाई मीटर वाली सड़क को 3.75 मीटर, जबकि तीन मीटर वाली सड़क को पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा।
विभागीय अधिकारियों का दावा है कि मार्च तक 14 सड़कों का काम पूरा कर लिया जाएगा। आचार संहिता समाप्त होने के बाद शेष सड़कों का काम भी युद्धस्तर पर शुरू कराया जाएगा, ताकि लोगों को आने-जाने में राहत मिल सके।

14 सड़कों पर चल रहा काम
41 में से 14 सड़कों पर काम चल रहा है। आचार संहिता के चलते 27 सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। इन सड़कों का काम आचार संहिता के बाद ही शुरू हो पाएगा। वैसे 14 सड़कों पर कहीं मिट्टी भराई तो कहीं गिट्टी डाली जाती रही है। जल्द ही डामरीकरण का काम भी शुरू कराया जाएगा। शेष सड़कों पर काम आचार संहिता के बाद शुरू कराया जाएगा।
-नूर आलम, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed