फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Work on Mama Chouraha Bridge started, problems in traffic

मामा चौराहा ब्रिज पर काम शुरू, आवागमन में हुई दिक्कतें

Wed, 23 Dec 2020 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Work on Mama Chouraha Bridge started, problems in traffic
रायबरेली। शहर के मामा चौराहे पर बने ओवरब्रिज के बदहाल होने के बाद मंगलवार से मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। निर्माण के देखते हुए कानपुर, लालगंज, बांदा की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को शहर के अंदर से कैनाल रोड होते हुए सिविल लाइंस से निकाला गया।
विज्ञापन

इससे जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। पहले दिन एक्सपेंशन ज्वॉइंट को तोड़ने का काम हुआ। ओवरब्रिज से 20 दिन के लिए यातायात को डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन

शहर में जाम से छुटकारा दिलाने के लिए मामा चौराहे पर ओवरब्रिज बनाया गया था। दो साल पहले बने इस ओवरब्रिज के एक्सपेंशन ज्वाइंट में लोहे की प्लेट और सरिया बाहर निकल आईं हैं। निर्माण के समय मानकों को ताक पर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही वजह है कि इस ओवरब्रिज इतनी जल्दी खराब हो गया। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सोमवार को ब्रिज का निरीक्षण किया था। उन्होंने यातायात रोककर तत्काल इसकी मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे।
जिस पर मंगलवार से काम शुरू हुआ है। जब तक पुल की मरम्मत होगी, तब तक छोटे और भारी वाहनों को शहर के कैनाल रोड, डिग्री कॉलेज चौराहा होते हुए सिविल लाइंस (लखनऊ-प्रयागराज हाइवे) पर निकाला जाएगा।
पहले दिन शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा और सिविल लाइंस चौराहे पर जाम की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ा। ब्रिज कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता विजय त्रिपाठी का कहना है कि मामा चौराहा स्थित ओवरब्रिज के एक्सपेंशन ज्वॉइंट की सरिया और टूटी प्लेटें को दुरुस्त करने के लिए काम शुरू करा दिया गया है।

इस कार्य में 14 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले दिन एक्सपेंशन ज्वॉइंटों को तोड़कर टूटी लोहे के प्लेट निकालने का कार्य कराया गया। जल्द ही कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed