{"_id":"58ee83e34f1c1b462dcf7d1a","slug":"women-shouted-slogans-of-liquor-shops-demolition","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान बंद न होने से भड़की महिलाएं, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान बंद न होने से भड़की महिलाएं, तोड़फोड़
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 13 Apr 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के गोरा बाजार के पास शराब की दुकान खोलने को लेकर शुरू हुआ विरोध थम नहीं रहा है। एक बार फिर महिलाओं समेत इलाकाई लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। महिलाओं ने न सिर्फ दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की, बल्कि दुकान में मौैजूद कर्मियों के साथ मारपीट की।
इसके बाद रायबरेली-परशदेपुर मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। यही नहीं पुलिस ने रोकना चाहा तो उन पर भी पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं व पुरुषों पर लाठियां भांजकर उनको खदेड़ा। इससे अफरातफरी रही और आवागमन ठप होने से मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को दबोच लिया। इस मामले में छह नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर गोरा बाजार के पास शराब की दुकान खोली गई है। इसी के विरोध में बुधवार को महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसमें पुरुष भी शामिल हुए। महिलाओं व पुरुषों ने दुकान में तोड़फोड़ की। दुकान का बोर्ड निकालकर बाहर फेंक दिया। यही नहीं मैनेजर सुनील कुमार समेत अन्य दुकान में मौजूद कर्मियों के साथ मारपीट की। इसमें सुनील को चोटें भी आई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने रायबरेली-परशदेपुर मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मार्ग जाम की वजह से वाहनों का आवागमन ठप हो गया। सूचना पर सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव, सदर कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय के अलावा अन्य पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क जाम किए लोगों को हटाना चाहा तो उन्होेंने पथराव करना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजकर सभी को खदेड़ दिया।
इस दौरान पुलिस वालों ने जिसे चाहा, उसे पीटा और पकड़ ले गई। महिलाओं और पुलिसकर्मियों की भी हाथापाई हुई। दुकान के मैनेजर सुनील कुमार सोनी ने दुकान में तोड़फोड़, मारपीट करने की तहरीर सदर कोतवाली में दी।
कोतवाल ने बताया कि मैनेजर की तहरीर पर मो. आजम, मुनीर उर्फ पप्पू, नागेंद्र सिंह, जरीना, मुन्नी, वहीदा निवासी गोरा बाजार और 100 अज्ञात लोगोें के खिलाफ मारपीट करना, जाम लगाना, पथराव करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें मो. आजम, मुनीर, व नागेंद्र को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि गोरा बाजार क्षेत्र का एक हिस्ट्रीशीटर दुकान मालिक से 50 हजार रुपये की रंगदारी मंगलवार रात मांग रहा था। मालिक ने जब रंगदारी देने से मना कर दिया तो उसने सुबह महिलाओं व पुरुषों से विरोध प्रदर्शन करा दिया।
खास बात ये रही कि विरोध प्रदर्शन में अपना शामिल नहीं हुआ और अंदर से ही सारा खेल करता रहा। कोतवाल का कहना है कि 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विरोध प्रदर्शन में कौन-कौन लोग थे और कौन रंगदारी मांग रहा था, इसकी जांच कराई जा रही है। कार्रवाई होगी।