{"_id":"6ad3ccef97da6b091b0a3ad8","slug":"160-illegal-hoardings-removed-in-the-city-raebareli-news-c-101-1-slko1031-170168-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: शहर में 160 अवैध होर्डिंग हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: शहर में 160 अवैध होर्डिंग हटाए गए
Sun, 18 Oct 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
शहर में बिजली के पोल पर लगी होर्डिंग को हटाता युवक।
रायबरेली। शहर में अवैध होर्डिंगों के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को पालिका की टीम ने डिग्री कॉलेज चौराहा, सिविल लाइन और जिला अस्पताल चौराहे सहित कई स्थानों पर कार्रवाई की। विज्ञापन बोर्ड, होर्डिंगें और बैनर हटाए गए। दोबारा अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।
शहर में अवैध तरीके से लगाए गए होर्डिंगों को लेकर अमर उजाला में सिलसिलेवार खबरें प्रकाशित की गई थीं। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियान चलाया। शनिवार को सबसे पहले टीम डिग्री कॉलेज चौराहे पर पहुंची। यहां बिजली के खंभों, बल्लियों और मकानों पर लगाए गए विज्ञापन बोर्ड, होर्डिंगें और बैनर हटाए गए।
इसके बाद टीम ने सिविल लाइन और जिला अस्पताल चौराहे पर पहुंचकर अवैध होर्डिंगें हटवाईं। संबंधित फर्म को चेतावनी दी गई कि बिना अनुमति दोबारा होर्डिंग न लगाई जाए। ऐसा करने पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।