फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Queues formed for darshan at temples of the Goddess

Raebareli News: देवी मंदिरों में दर्शन के लिए लगीं कतारें

Sun, 18 Oct 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 18 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Queues formed for darshan at temples of the Goddess
परशदेपुर कस्बे स्थित माता मिढुरिन देवी धाम मंदिर में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़। 
रायबरेली। शारदीय नवरात्र में शनिवार को मां कालरात्रि की पूजा हुई। जिले के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गई। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया।
विज्ञापन


नगर पंचायत परशदेपुर कस्बे के उत्तरी छोर पर स्थित माता मिढुरिन देवी धाम में श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि के स्वरूप की पूजा अर्चना की। मां को भोग लगाया गया और सुख समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया गया। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं में हलुआ का प्रसाद वितरण किया। सरेनी के संकटा देवी धाम में आसपास के जिलों से लोगों ने आकर दर्शन किए।
विज्ञापन


शहर के मंशा देवी, चंपा देवी, मढ़ी देवी, काली माता मंदिर में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही भक्तों का जमावड़ा लग गया। मंदिरों के साथ ही जगह-जगह पंडालों में भी पूजा अर्चना के लिए लोग पहुंच रहे हैं। बालापुर, इंदिरा गांधी उद्यान, आचार्य द्विवेदी नगर, नेहरू नगर, इंदिरा नगर, कैपरगंज, छोटी बाजार, प्रगतिपुरम, राजकीय कॉलोनी, साकेत नगर आदि स्थानों पर पंडालों में मंत्रोच्चारण के साथ दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंडालों में दर्शन करने पहुंचे भक्त
डीह। नवरात्र पर जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं। इन पंडालों में सुबह से ही भक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं। डीह, पीढ़ी, घाटमपुर, टेकारी दादू और सूची बघौला सहित अन्य जगहों पर मां दुर्गा की पूजा अर्चना हो रही है। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने पंडालों का दौरा किया। उनके साथ अखिलेश बहादुर सिंह और मोनू सिंह भी मौजूद थे। इन सभी ने पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरित किया।



बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
डलमऊ। श्री नवदुर्गा जन कल्याण समिति द्वारा दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह महोत्सव पिछले करीब 37 वर्षों से नवरात्र के दोनों पक्षों में भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मां दुर्गा की आराधना के साथ बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण हैं। बीती रात झांकी प्रतियोगिता में बच्चों ने कला का प्रदर्शन किया। संस्थापक प्रदीप शुक्ला, राजेंद्र वैश्य और विजयकरन शुक्ला ने बताया कि समिति बच्चों को प्रतिभा निखारने का अवसर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed