फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Firecrackers stored without a license; accused arrested

Raebareli News: बिना लाइसेंस पटाखों का किया गया भंडारण, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 18 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers stored without a license; accused arrested
रायबरेली। शहर के रायपुर मोहल्ले में बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी रामकेश उर्फ गोलर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर मवेशी बांधने वाले स्थान से करीब 25 किलो पटाखे बरामद किए गए।
विज्ञापन


त्रिपुला चौकी प्रभारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
रायपुर मोहल्ला निवासी रामकेश के घर में पटाखों से विस्फोट हो गया था। इसकी तीव्रता इतनी अधिक थी कि रामकेश के घर के अलावा आसपास के करीब 12 मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। विस्फोट में मस्जिद के खजांची और एक महिला घायल हो गए थे।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि आरोपी ने घर के पास मवेशी बांधने वाले स्थान पर पटाखों का भंडारण किया था। शनिवार सुबह पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर 20 सुतली बम, अनार और चकरगिन्नी समेत करीब 25 किलो पटाखे बरामद किए गए। घटना के दूसरे दिन भी मोहल्ले के लोग दहशत में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी रामकेश ने बताया कि वह लखनऊ के काकोरी से पटाखे लाया था। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि रामकेश पर तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed