फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   women murder

महिला की हत्या कर कुएं में फेंका शव

Sun, 13 Oct 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
women murder
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद इलाके में एक महिला की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। उसके कपड़े अस्तव्यस्त थे, जिससे उसके साथ रेप की आशंका जताई जा रही है। कुएं के पास लगे नलकूप की छत पर एक जोड़ी चप्पल, टूटी हुई चूड़ियां व कुछ नगदी मिली है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। नसीराबाद थाना क्षेत्र में पूरे जुरानी मजरे संडहा गांव के बाहर गजाधर पाल की बाग में एक कुआं है। शनिवार को इसके अंदर 32 वर्षीय एक महिला का शव मिला।
विज्ञापन

गांव के लोग खेतों की तरफ गए थे, तभी कुएं से दुर्गंध आती मालूम पड़ी। कुएं में झांक कर देखा तो अंदर पानी में लाश उतरा रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर प्रधान प्रतिनिधि रमेश जायसवाल ने नसीराबाद पुलिस को सूचना दी। इस पर एसआई मृत्युंजय सिपाहियों के साथ घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। कुएं के पास लगे नलकूप की छत पर एक जोड़ी चप्पल, टूटी हुई चूड़ियां व 16 रुपये नगद मिलने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। महिला के बदन पर साड़ी गायब थी और केवल कुछ अंत:वस्त्र थे।
महिला की हालत देखकर उसके साथ रेप की आशंका जताई जा रही है। नसीराबाद एसओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
आखिर महिला नलकूप की छत पर कैसे पहुंची
नलकूप की छत पर चप्पल और चूड़ियां मिलने से जाहिर हो रहा है कि घटना नलकूप की छत पर हुई और उसके बाद शव को लाकर कुएं में फेंका गया। अब सवाल यह उठ रहा है कि महिला नलकूप की छत पर कैसे पहुंची।

आश्चर्य इस बात का है कि इलाकाई लोगों से पहचाने कराने के बावजूद कोई उसकी शिनाख्त नहीं कर सका। इससे लगता है कि महिला दूर के गांव की हो सकती है या फिर किसी की रिश्तेदारी में आई होगी। एसओ का कहना है कि सच्चाई क्या है। इसको लेकर हर बिंदु पर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed