{"_id":"695abb483f37ebeefc0d7165","slug":"women-are-liking-bhagalpur-sarees-and-kashmiri-salwar-suits-raebareli-news-c-101-1-slko1031-148211-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: महिलाओं को भा रही भागलपुर की साड़ी, कश्मीरी सलवार-सूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: महिलाओं को भा रही भागलपुर की साड़ी, कश्मीरी सलवार-सूट
विज्ञापन
रायबरेली महोत्सव में दुकान से कपड़ा खरीदते लोग।
- फोटो : रायबरेली महोत्सव में दुकान से कपड़ा खरीदते लोग।
रायबरेली। भागलपुर (बिहार) की बनी साड़ी और कश्मीरी सूट-सलवार महिलाओं को खूब भा रहा है। यही वजह है कि महिलाएं रायबरेली महोत्सव में पहुंचकर इन कपड़ों की खरीदारी कर रही हैं। सर्दी होने की वजह से इनकी डिमांड और बढ़ती जा रही है। भागलपुर के दुकानदार साहिल और सुफियान रायबरेली महोत्सव में दुकान लगाए हुए हैं। दोनों कहते हैं कि साड़ी की खरीदारी हो रही है। यह साड़ियां हाथों के जरिये धागों से तैयार की गई हैं।
एक हजार से लेकर पांच हजार तक की साड़ियां हैं। महिलाएं ज्यादातर एक हजार कीमत वाली साड़ियों की खरीदारी कर रही हैं। बिहार के साथ ही रायबरेली में इन साड़ियों की डिमांड बढ़ी है। जम्मू कश्मीर प्रांत के पहलगाम के रहने वाले दुकानदार साहिद हुसैन बताते हैं कि सूट-सलवार भी महिलाओं की पहली पसंद बना है। यही वजह है कि महिलाएं सूट-सलवार की खरीदारी कर रही हैं। कश्मीरी सूट-सलवार की कीमत 600 रुपये से एक हजार रुपये तक है।
रायबरेली महोत्सव के व्यवस्थापक राकेश गुप्ता कहते हैं कि मेले में कपड़ों के अलावा कई बाहरी उत्पादों की बिक्री हो रही है। खासकर सर्दी को देखते हुए साड़ी व सूट-सलवार की खरीदारी महिलाएं और युवतियां कर रही हैं। मेला प्रभारी आशीष पाठक कहते हैं कि कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी का नतीजा है कि कपड़ों की खरीदारी बढ़ी है। युवक पैंट-जींस की खरीदारी कर रहे हैं।