फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman's body found hanging from a noose

Raebareli News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sat, 14 Jun 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 14 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a noose
रायबरेली में शुक्रवार को महिला की मौत के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के पूरे नजर मोहम्मद मजरे बरहुआ गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन


पूरे नजर मोहम्मद मजरे बरहुआ गांव निवासी कुंती (22) का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में घर के सामने लगे अर्जुन के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। उनके पति श्यामू का कहना है कि वह बृहस्पतिवार रात धान की नर्सरी में पानी लगाने के लिए गए थे। सुबह जब मां सरस्वती उठीं तो देखा कि कुंती का शव फंदे से लटक रहा था। कोई विवाद भी नहीं हुआ।
विज्ञापन


महिला के फांसी लगाने की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घर के लोगों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक जगदीश का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में परिवार के लोगों का कहना है कि कुंती का विवाह चार वर्ष पहले हुआ था। उसकी दो बेटियां नंदिनी (3) व नित्या (1) हैं। पति श्यामू दिल्ली स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। वह खेती-बाड़ी के सिलसिले में सात जून को दिल्ली से वापस आए हैं। शुक्रवार को उन्हें वापस दिल्ली जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed