फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman sub inspector vedio Viral

दंपती से पैसे लेते हुए चौकी इंचार्ज का वीडियो वायरल, एसपी ने किया लाइन हाजिर

Thu, 09 Sep 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Woman sub inspector vedio Viral
वायरल वीडियो में पैसे ले रही उमा अग्रवाल। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। सरकार चाहे जितना भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए सख्ती बरते, लेकिन थानों पर वसूली का खेल बंद नहीं हो पा रहा है। गुरुवार को महिला थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दावा किया जा रहा है कि तत्कालीन महिला थानेदार और मुंशीगंज चौकी इंचार्ज उमा अग्रवाल समझौता कराने के नाम पर जोड़ों से वसूली कर रही हैं।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी श्लोक कुमार ने चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं इस खेल में शामिल सिपाहियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। जांच के बाद इन पर भी कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। प्रकरण की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है।
विज्ञापन

15 अगस्त को महिला थाने में उल्टा तिरंगा फहराने पर तत्कालीन महिला थानेदार उमा अग्रवाल को हटाकर भदोखर थाने की मुंशीगंज चौकी की जिम्मेदारी दी गई थी।
अब सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में वह फिर से चर्चा में आ गई। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जिन पति-पत्नी में आपसी सुलह-समझौता करा दिया गया है, उसने पैसा वसूला जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज जोड़ों से वसूली कर रही हैं। थाने में तैनात कुछ महिला सिपाही भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम कराने के नाम पर लिए 15 हजार रुपये
घूस लेने के मामले में हटाई गई मुंशीगंज चौकी इंचार्ज उमा अग्रवाल का एक और खेल उजागर हुआ था। शहर के दरीबा की रहने वाली एक महिला ने पति के खिलाफ सीओ सदर से शिकायत की थी। प्रकरण की जांच महिला थानेदार को मिली थी। बताते हैं कि पति को मामले में बचाने के नाम पर 15 हजार रुपये लिए। शिकायत मिलने पर सीओ सदर ने पांच हजार रुपये उमा अग्रवाल से वापस कराए थे। बाकी पैसा वापस करने से इंकार कर दिया था।

सोशल मीडिया पर महिला थाने में पैसा लेने का वीडियो वायरल होने के बाद तत्कालीन महिला थानेदार एवं मुंशीगंज चौकी इंचार्ज उमा अग्रवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्रकरण की जांच सीओ सदर महिपाल पाठक से कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मुंशीगंज चौकी में जल्द नए दरोगा की तैनाती की जाएगी। थानों पर भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।
श्लोक कुुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed