{"_id":"5e1f6f438ebc3e4b142c458d","slug":"woman-living-with-daughter-at-home-dies-under-suspicious-circumstances-raibaraily-news-lko503276764","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बेटी के साथ रह रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में बेटी के साथ रह रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की। एक ओर पुलिस जहां ठंड से महिला की मौत बता रही है, वहीं ग्रामीण शराब पीने से महिला की मौत की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भदोखर गांव की रहने वाली रीता (26) की शादी गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सहजौरा गांव निवासी महेश कुमार के साथ हुई थी। रीता मुंशीगंज एक निजी स्कूल में आया थी। साथ ही मायके में ही अपनी पांच वर्षीय बेटी यसी के साथ रहती थी। रीता बुधवार की सुबह घर के अंदर मृत अवस्था में पाई गई। जानकारी पर हड़कंप मच गया।
कार्यवाहक एसओ रामराज कुशवाहा ने पहुंचकर पूरे घटना की पड़ताल की। मृतका का पिता रामकिशुन मध्य प्रदेश में नौकरी करता है, जिसे घटना की जानकारी दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला नशे की आदी थी। शराब पीने से उसकी मौैत हुई है। कार्यवाहक थानेदार का कहना है कि ठंड लगने से महिला की मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी।