Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman killed, 12 injured after being hit by a bus

Raebareli News: बस की टक्कर से महिला की मौत, 12 घायल

Wed, 11 Nov 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 11 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, 12 injured after being hit by a bus
हादसे में घायल युवक। 
लालगंज। बांदा-बहराइच मार्ग पर सेमरपहा गांव के निकट मंगलवार रात तेज रफ्तार रोडवेज बस बरातियों से भरी दो कारों से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चों समेत नौ की हालत गंभीर बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फतेहपुर जिले के किशनपुर से बरात उन्नाव के पुरवा जा रही थी। दोनों कारों में महिलाओं और बच्चों समेत करीब एक 12 लोग सवार थे।
विज्ञापन


सेमरपहा गांव के पास सामने से आ रही फतेहपुर डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पहले एक कार को टक्कर मारी। इसके बाद दूसरी कार भी बस की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार कई लोग फंस गए। हादसे में आयत (6), अरनत (7), इरफान, दिलशाद, मोहम्मद अरकान, मोहम्मद साजिद, फरहद निवासी किशनपुर, मोहम्मद शोएब निवासी खागा (फतेहपुर), मोहम्मद मोईन निवासी किशनपुर, रहीमन, मोहम्मद अफरोज निवासी बसनेरा थाना पयागपुर (बहराइच) और दिलशाद अहमद निवासी महाराजगंज घायल हो गए।
विज्ञापन


नफीसुन निशा (65) पत्नी मोहम्मद आफाक निवासी ग्राम मऊ गर्वी, महाराजगंज (फतेहपुर) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद आयत, अरनत समेत नौ घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शुक्ला, तहसीलदार पवन कुमार यादव और सीओ सुजीत राय अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। सीओ सुजीत राय ने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है। दुर्घटनाग्रस्त बस को खड़ा करा लिया गया है और चालक से पूछताछ की जा रही है।

हादसे में घायल युवक। 

हादसे में घायल युवक। 

हादसे में घायल युवक। 

हादसे में घायल युवक। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed