फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman dies, two injured in road accidents.

Raebareli News: मंदिर का ताला तोड़कर 20 पीतल के घंटे चोरी

Sat, 03 Oct 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 03 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, two injured in road accidents.
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र के बेनीकामा गांव स्थित कल्हेश्वर शिव मंदिर में बृहस्पतिवार रात चोरों ने ताला तोड़कर 20 पीतल के घंटे चोरी कर लिए। शुक्रवार सुबह मंदिर का ताला टूटा और घंटे गायब मिलने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। मंदिर की पुजारिन रामपति ने बताया कि शाम को पूजा करने के बाद मंदिर में ताला बंद लगाया गया था। शुक्रवार सुबह मंदिर पहुंचने पर ताला टूटा मिला और अंदर लोहे के घड़ में टंगे 20 पीतल के घंटे गायब थे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। डलमऊ सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर में चोरी की सूचना पर जगतपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed