{"_id":"61b1023bd2efa7220c00c62a","slug":"woman-dies-due-to-bolero-collision-raibaraily-news-lko6080650172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली में मंगलवार रात बोलेरो की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। क्षेत्र के भरसना गांव की रहने वाली बाल्हेश्वरी पत्नी शिवशंकर साहू कुटिया चौराहा भरसना में ठेलिया पर मूंगफली की दुकान लगाती थी।
रात में ठेला लेकर वह अपने घर आ रही थी। तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने ठेलिया में टक्कर मार दी। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल महिला की चीख सुनकर स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पर उसकी मौत हो गई। हादसे में ठेलिया क्षतिग्रस्त हो गई। महिला की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
उधर, कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पति शिवशंकर की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।