फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman dies after roof of kutcha house collapses

Raebareli News: कच्चे मकान की छत ढहने से महिला की मौत

Fri, 21 Mar 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 21 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after roof of kutcha house collapses
शिवगढ़ (रायबरेली)। कच्चे मकान की छत ढहने से बृहस्पतिवार शाम करीब तीन बजे मलबे मेंं दबकर एक महिला की मौत हो गई। असहन जगतपुर की रहने वाली अफसरी बानो (32) पत्नी मुशर्रफ कच्चे मकान में आराम कर रही थीं। इसी दौरान मकान की छत भरभराकर ढह गई। इसे अफसरी बानो मलबे में दब गईं।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी पर लोगों ने पहुंचकर मलबा हटाकर अफसरी बानो को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। गनीमत रही कि उनके बच्चे बाहर खेल रहे थे। पति ने बताया कि घटना के समय वह बछरावां में वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे। पड़ोस के रहने वाले कुछ लोग अपने मकान का निर्माण कार्य करा थे। इसी वजह से उनके मकान की छत कमजोर हो गई थी।
विज्ञापन


महिला की मौत से बेटी कलसिफा बानो (8), अर्श (3) और बेटा असद (5) गमगीन हैं। क्षेत्रीय लेखपाल अवनीश सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी एसडीएम को दी। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed