फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman dies after injecting

सीएचसी में इंजेक्शन लगाते ही महिला की मौत

Tue, 23 Feb 2021 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after injecting
सलोन (रायबरेली)। दर्द से आराम न मिलने पर सलोन पीएचसी पर इलाज कराने आई महिला की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई। महिला की मौत की खबर सुनते ही परिवारीजन आक्रोशित हो उठे। अस्पताल परिसर में परिवारीजनों ने जमकर हंगामा किया। परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि स्टाफ नर्स ने एक साथ चार इंजेक्शन लगा दिया जिससे महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र की ग्रामसभा औनानीस सरपतही निवासी गुड्डी (33) पत्नी दिनेश कुमार की सलोन पीएचसी में इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई। उसके पति ने आरोप लगाया कि स्टाफ नर्स ने बिना डॉक्टर की सलाह के गुड्डी को दर्द के चार इंजेक्शन लगा दिए जिसके बाद उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर सुनते ही महिलाएं व ग्रामीण अस्पताल परिसर में जुट गए और हंगामा काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीके बैसवार ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर मिलने के बाद उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। उनके आदेश के बाद स्टाफ नर्स के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गुड्डी के शरीर में काफी दर्द था जिसके बाद स्टाफ नर्स ने दर्द के एक साथ कई इंजेक्शन लगाए थे। किसी कारण वश महिला की मौत हो गई। पुलिस को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed