फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman beaten to death with hockey sticks in land dispute

Raebareli News: भूमि विवाद में महिला की हॉकी-डंडों से पीटकर हत्या

Sun, 22 Jun 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 22 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten to death with hockey sticks in land dispute
रायबरेली। भूमि विवाद में शनिवार सुबह महिला की हॉकी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों की दबंगई इस कदर रही कि ग्रामीण बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
विज्ञापन


खीरों थाना क्षेत्र के कान्हामऊ गांव की रहने वाली माया देवी (50) पत्नी मिश्रीलाल गौतम सुबह भैंस चराकर खेत से घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के दो लोगों से सहन की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। इस पर हमलावरों ने हॉकी और डंडे से माया देवी को पीट-पीटकर घायल कर दिया। महिला ने शोर मचाया, लेकिन हमलावरों के डर के चलते कोई बीच-बचाव करने नहीं आया। महिला के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर यूपी-112 पुलिस पहुंची तो हमलावर मौके से भाग निकले। घायल महिला को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्ष सहन की भूमि को अपना बताते थे। उस पर कब्जा करना चाहते थे। कई बार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को सरकारी भूमि पर कब्जा करने से रोका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी विवाद चल रहा था। महिला आए दिन हमलावरों के खिलाफ थाने और अफसरों के यहां शिकायत करती थी। इससे हमलावर परेशान थे। बेटी आराधना के मुताबिक उनकी मां की गांव के ही कुछ लोगों ने हत्या की है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।



बेटी घर पर थी, मजदूरी करने गए थे पिता
मृतक माया देवी के पति मिश्रीलाल गौतम मजदूरी करते हैं। बड़े बेटा प्रशांत की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा बेटा निशांत अविवाहित हैं। दोनों बाहर रहते हैं। घर पर मिश्रीलाल, बेटी आराधना और पत्नी के साथ रहते थे। जिस समय घटना हुई, उस समय पति मजदूरी करने गए थे। घटना की जानकारी हुई तो जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पत्नी की मौत हो चुकी थी। ग्रामीण घटना की बाबत खुलकर नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed