फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Winners of painting competition honored

पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

Tue, 06 Oct 2020 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Winners of painting competition honored
रायबरेली। मीना दिवस पर 24 सितंबर को जिले में कराई गई ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता सोमवार को सम्मान से नवाजे गए। विकास भवन परिसर के महात्मा गांधी सभागार में हुए कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने सभी विजेताओं और विशेष प्रयास करने वाली सुगमकर्ताओं को प्रतीक चिह्न व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गुड़िया शर्मा (प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर, अमावां), द्वितीय स्थान पर मुस्कान (उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रेम चक, सरेनी) और तृतीय स्थान पर अनुराधा (उच्च प्राथमिक विद्यालय कलंदरपुर, राही) रहीं। इन्हें प्रतीक चिह्न और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। ऊंचाहार के उच्च प्राथमिक विद्यालय बिकई की सादिका बानो, राही के खुनवा स्थित विद्यालय की चांदनी, बछरावां के प्राथमिक विद्यालय जलालपुर की स्वाति, सलोन के उच्च प्राथमिक विद्यालय बगहा की फिजा बानो, महराजगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुबना की आकांक्षा भी सम्मानित हुईं।
विज्ञापन

बच्चों को प्रोत्साहित करने और प्रतियोगिता में विशेष योगदान देने पर सुगमकर्ता प्रज्ञा ज्योति, कंचन सिंह, रीमा कुमारी, वंदना श्रीवास्तव, खैरुन्निसा नकवी, पूजा वर्मा, मालती को प्रमाणपत्र दिए गए। प्रतियोगिता के नोडल एसएस पांडेय ने बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से हर साल 24 सितंबर को मीना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण को देखते हुए बड़ा आयोजन तो नहीं हुआ, लेकिन ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें ब्लॉक स्तर पर चयनित तीन-तीन पेंटिंग मंगाई गई। यानी 57 पेंटिंग को जिला स्तर पर हुई प्रतियोगिता में शामिल कराया गया। कार्यक्रम में बीएसए ने कहा कि जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए मीना मंच काफी अच्छा प्रयास कर रहा है। हर जागरूकता कार्यक्रम में मीना मंच की सराहनीय भूमिका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed